विद्युत विभाग के साहिबगंज अधीक्षण अभियंता राजकुमार की फाइल फोटो

बरहेट ( साहिबगंज ): झारखंड के साहिबगंज जिले और इसके ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने कमर कस ली है। उपभोक्ताओं को 24 घंटे विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की ओर से विद्युत ढांचे को मजबूत करने, जर्जर तारों को बदलने और आधुनिक तकनीक को लागू करने का कार्य तेज गति से चल रहा है।​

अधीक्षण अभियंता राज कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ किसी भी आकस्मिक खराबी की स्थिति में त्वरित आपूर्ति बहाल करने की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement

पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता में हुआ इजाफा

विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए बीते एक महीने के भीतर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं:

  • बेतौना पीएसएस (PSS): 10 एमवीए (MVA) क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित।​
  • साहिबगंज और बरहेट पीएसएस: दोनों स्थानों पर 5-5 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगाए गए।

कनीय अभियंता नील गगन के अनुसार, इन नए पावर ट्रांसफार्मरों के चालू होने से संबंधित क्षेत्रों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी। आपात स्थिति में बैकअप और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने में भी यह प्रणाली कारगर साबित होगी।

608946

जर्जर केबल बदलने और 24 घंटे में ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने पर जोर

विभाग प्राथमिकता के आधार पर पुराने और जर्जर तारों को उच्च क्षमता वाले नए केबलों से बदल रहा है, जिससे तकनीकी फाल्ट की घटनाएं कम होंगी। इसके अलावा, यदि कहीं ट्रांसफार्मर खराब होता है, तो उसे अधिकतम 24 घंटे के भीतर बदलने की सख्त व्यवस्था लागू की गई है।

शिकायतों के लिए 24×7 कॉल सेंटर

उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग की 24×7 कॉल सेंटर सेवा सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। बिजली कटने, फॉल्ट या अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर विभागीय टीम तुरंत कार्रवाई करती है।

पतना में सुपर ग्रिड की तैयारी और स्मार्ट मीटरिंग

जिले में विद्युत ढांचे को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए पतना प्रखंड में एक सुपर ग्रिड की स्थापना की योजना है, जिसके लिए भूमि की तलाश जारी है।

तकनीकी आधुनिकीकरण के तहत जिले में अब तक लगभग 30 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि 30 हजार अतिरिक्त स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है। अधीक्षण अभियंता के अनुसार, स्मार्ट मीटर से विद्युत खपत की निगरानी सटीक होगी और बिलिंग प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी एवं उपभोक्ता अनुकूल बनेगी।

यह भी पढ़ें : कोटालपोखर के जीवनपुर संथाली टोला पहुंचे बरकत खान, ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुन समाधान का दिया भरोसा

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *