तीनपहाड़ (साहिबगंज): रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जे-टेट) 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत ने तीनपहाड़ उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट, कक्षाओं, बाउंड्री वॉल तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के उद्देश्य से उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाउस हांसदा को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
दो पालियों में होगी परीक्षा, कुल 669 अभ्यर्थी होंगे शामिल
प्रधानाध्यापक लाउस हांसदा ने बताया कि तीनपहाड़ उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 669 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे:
- प्रथम पाली (कक्षा 6 से 8): इस पाली में कुल 500 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
- द्वितीय पाली (कक्षा 1 से 5): इस पाली में 169 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
समय सारणी और प्रवेश के नियम
विभाग द्वारा जारी सख्त निर्देशों के अनुसार परीक्षा की समय सारणी निम्न प्रकार रहेगी:
- रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 7:30 बजे से सुबह 9:00 बजे तक।
- गेट बंद होने का समय: सुबह 9:00 बजे (इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी)।
- प्रथम पाली का समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- द्वितीय पाली का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और तय समय सीमा के भीतर ही परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
यह भी पढ़ें : साहिबगंज : विद्यालयों में आधार शिविर से विद्यार्थियों को बड़ी राहत, स्कूलों में ही मिल रहीं आधार सेवाएं



2 Comments