-
-
साहिबगंज में जल्द शुरू हो प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा: एमटी राजा ने विधानसभा में उठाया मामला
साहिबगंज: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत दिलाने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने झारखंड विधानसभा के सदन की कार्रवाई के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से जिले में प्लाज्मा थेरेपी और इससे जुड़ी उपचार व्यवस्था…
-
राजमहल अनुमंडल अस्पताल में फाइलेरिया प्रभावितों को मिली ट्राइसाइकिल
राजमहल : अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को फाइलेरिया से प्रभावित दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चलने-फिरने में गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे फाइलेरिया प्रभावितों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, ताकि उनका जीवन अधिक सुगम, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमहल विधायक प्रतिनिधि…
-
साहिबगंज कॉलेज के छात्र रितेश को राज्य स्तरीय रील प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान
साहिबगंज: युवाओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी तय करने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा भारत’ रील प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के छात्र रितेश रंजन ने बाजी मारी है। राजनीति विज्ञान के पीजी सेमेस्टर-4 के छात्र रितेश ने प्रतियोगिता में…
-
-
-
भाजपा की बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘समरसता संकल्प अभियान’ की सफलता पर बनी रणनीति
राजमहल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन की मजबूती और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजमहल स्थित जिला परिषद भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजमहल नगर, राजमहल ग्रामीण और तीनपहाड़ मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।…
-
मुरली पहाड़ ITI कॉलेज में शुरू होगी पढ़ाई: विधायक एमटी राजा ने मंत्री संजय प्रसाद यादव को सौंपा ज्ञापन
रांची/राजमहल: राजमहल क्षेत्र के युवाओं को जल्द ही अपने क्षेत्र में ही बेहतर तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलने जा रहा है। मुरली पहाड़ स्थित आईटीआई (ITI) भवन में तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू कराने को लेकर क्षेत्रीय विधायक एमटी राजा ने विधानसभा परिसर में झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल…
-
तीनपहाड़: दो महिला पर मोबाइल चोरी का आरोप , गिरफ्तार
तीनपहाड़: जयनगर–हावड़ा पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे रेल यात्रियों की सतर्कता से मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ी गईं। यात्रियों ने दोनों महिलाओं को तीनपहाड़ स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया, जहां से उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए बरहरवा आरपीएफ पोस्ट भेजा गया है।…
-
राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग की प्रभारी अध्यक्ष का राजमहल में औचक निरीक्षण
राजमहल: राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम प्रवीण ने बुधवार को राजमहल का दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे मील (MDM) और पोषण योजनाओं में अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों पर…