राजमहल (साहिबगंज): राजमहल थाना क्षेत्र के उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर फुलवरिया के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक और घायलों की पहचान:
- मृतक: सौरभ कुमार मंडल (उम्र- 22 वर्ष), पिता- अशोक मंडल, निवासी- इनायतपुर।
- घायल: हासेन शेख (22 वर्ष), बबलू शेख (26 वर्ष) और आलमगीर शेख (20 वर्ष), तीनों निवासी- हसन टोला।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 8:30 बजे फुलवरिया के पास फ्लाईओवर पर दो तेज रफ्तार बाइक आपस में अचानक टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
एक अन्य युवक रेफर :
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया गया। वहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सादिक अंसारी ने सौरभ कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई:
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना के एसआई ओमप्रकाश चौहान और एसआई नंद कुमार यादव दलबल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुँचे। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है । दुर्घटना के असल कारणों की बारीकी से छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें : राजमहल उधवा मुख्य पथ पर दर्दनाक सड़क हादसा: एक की मौत, 7 वर्षीय बच्ची समेत दो घायल



One Comment