बैठक करते एस डी ओ

उधवा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को लेकर शुक्रवार को उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में वॉलिंटियरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ सदानंद महतो ने की। इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ जयंत कुमार तिवारी और अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में एसआईआर से जुड़े अब तक के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और उन्हें समयानुसार पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Advertisement

समय पर दस्तावेज एकत्र करने और अपलोड करने पर जोर

एसडीओ सदानंद महतो ने एईआरओ-1, एईआरओ-2 और एईआरओ-3 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों के वॉलिंटियरों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एसआईआर के तहत जिन मतदाताओं की सुनवाई होनी है, उनके जरूरी दस्तावेजों को समय पर एकत्र करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही, दस्तावेजों को बीएलओ के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करने में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

एसडीओ ने वॉलिंटियरों को निर्देश दिया कि वे मतदाताओं के साथ बेहतर तालमेल बैठाएं और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के बारे में सही जानकारी दें, ताकि पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से और तय समय-सीमा के भीतर संपन्न किया जा सके।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर बाबुधन हेंब्रम, शिक्षक सह वॉलिंटियर साईम शेख, नेहरुल इस्लाम, मनोवर हुसैन, मसरूल शेख, आबुल कलाम, तोहिद आलम सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज : राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *