बैठक करते उपायुक्त व अन्य

साहिबगंज: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई, जिसमें निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाने के सख्त निर्देश

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाएं और तय समय-सीमा के भीतर सभी सुनवाईयों को पूरा करें। इसके साथ ही संबंधित दस्तावेजों का भौतिक व तकनीकी सत्यापन भी सुनिश्चित करने को कहा गया। जिन पदाधिकारियों द्वारा 50 प्रतिशत से कम सुनवाई पूरी की गई है, उन्हें विशेष रूप से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

नोटिस तामिला और ERO-Net पोर्टल पर अपलोडिंग पर जोर

समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 12 अक्टूबर 2026 के बाद जारी किए गए द्वितीय नोटिसों को अविलंब संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाया जाए। साथ ही, उनसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उन्हें तुरंत ERO-Net पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। जिन मतदान केंद्रों (Polling Booths) पर 10 से कम प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं, वहाँ भी समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कार्यों में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत ही पूरे होने चाहिए। सुनवाई, दस्तावेजों के सत्यापन या लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज महाविद्यालय में नशा मुक्ति और साइबर अपराध जागरूकता अभियान , प्राचार्य ने की सतर्क रहने की अपील

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *