kirtan

उधवा (साहिबगंज ) : उधवा प्रखंड क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत अंतर्गत अमानत शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार की देर संध्या भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव पहुंचे। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने बजरंगी प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया। लीला संकीर्तन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। संकीर्तन में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से आए हुए कलाकारों ने बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति दी । वहीं बजरंगी प्रसाद यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन होने से आपस में प्रेम बढ़ता है। मौके पर भाजपा युवा नेता पंकज घोष,कृष्ण शर्मा, आयोजन कमिटी के राजकुमार मंडल,हरिबोल मंडल,पूजन मंडल,विकल प्रमाणिक,अजीत मंडल,विजय मंडल,किशोर मंडल,राजू मंडल, श्याम सुंदर मंडल,इंद्रजीत मंडल,अजय मंडल, जयराम मंडल,रूपेश मंडल सहित अन्य थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *