साहिबगंज में एच पी वी टीकाकरण का हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान छात्राएं
|

स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश, घर-घर जाकर पात्र बालिकाओं की करें पहचान

साहिबगंज : जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहिबगंज में सोमवार को जिला स्तरीय ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, सतीश चंद्रा एवं सिविल सर्जन, डाॅ0 रामदेव पासवान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन के उपरांत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को HPV वैक्सीन प्रदान कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी तीन माह तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किया जाएगा । जिसके अंतर्गत लक्षित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी पात्र बालिका को टीकाकरण से वंचित नहीं रहने देना हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्णतः प्रशिक्षित एवं सक्षम है । और सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर पात्र बालिकाओं की पहचान करें। अभिभावकों को जागरूक करें । तथा किसी भी प्रकार के भ्रम एवं आशंका को दूर करते हुए टीकाकरण सुनिश्चित करें।

वहीं कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार द्वारा HPV वैक्सीन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ एवं इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के विषय में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। साथ ही HPV वैक्सीन पर आधारित एक प्रेरणादायक जागरूकता गीत प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

इस अभियान के तहत सर्वप्रथम रिशु कुमारी एवं अंजली कुमारी को HPV वैक्सीन लगाई गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दोनों बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी या दुष्प्रभाव महसूस नहीं हुआ । तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पूर्ण सावधानी एवं सहयोग के साथ टीकाकरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की अपील :

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि- अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को अनिवार्य रूप से HPV वैक्सीन दिलाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति से बचें। अन्य लोगों को भी टीकाकरण हेतु प्रेरित करें एवं अभियान को सफल बनाएं।

कार्यक्रम में जिला आयुष पदाधिकारी, DRCHO – डॉ. किरण माला, MOIC – डॉ. महमूद आलम, डॉ. अमित कुमार, DPMU टीम, जिला RCH सहायक – आदित्य कुमार, VCCM, BPMU, अन्य स्वास्थ्य कर्मी, विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्राएं, आम नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, NGO एवं डेवलपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधि मौजूद थे ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *