श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मौजूद झामुमो एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता व अन्य
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मौजूद झामुमो एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता व अन्य

उधवा (साहिबगंज): वीर शहीदों के सम्मान में मनाए जाने वाले हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल के समीप श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महागठबंधन के नेताओं और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संथाल विद्रोह के महानायकों के बलिदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी, झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य एखलाखुर रहमान, प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, कोषाध्यक्ष अब्दुल शेख और जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक शामिल हुए। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों में प्रमुख स्टेनशिला सोरेन, उपप्रमुख मामलोत शेख, जिला परिषद सदस्य रानी हांसदा और पतौड़ा पंचायत की मुखिया धनी पहाड़िन ने भी शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

समारोह को सफल बनाने में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर फिरोज शेख, संजय मंडल, वर्णवास सोरेन, कीनू सोरेन, जैनुल आबेदीन, तमरूद्दीन शेख, मो. ताजदार, खबीर आलम, बबलू हांसदा, सरफराज उर्फ पिंटू, मो. इब्राहिम, अनवारूल हक, अंबर सिन्हा, यासिन शेख, जियाउल हक, प्रदीप मंडल, साबिना आसमिन, मंगल मरांडी, भैय्या किस्कू, गुलाब शेख, जहांगीर अली, वहीदुल इस्लाम, मो. केशरूल, दिलीप मंडल और असरफ अली सहित बड़ी संख्या में झामुमो व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *