मंत्री संजय संजय प्रसाद यादव को पत्र सौंपते विधायक एमटी राजा
मंत्री संजय संजय प्रसाद यादव को पत्र सौंपते विधायक एमटी राजा
|

रांची/राजमहल: राजमहल क्षेत्र के युवाओं को जल्द ही अपने क्षेत्र में ही बेहतर तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलने जा रहा है। मुरली पहाड़ स्थित आईटीआई (ITI) भवन में तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू कराने को लेकर क्षेत्रीय विधायक एमटी राजा ने विधानसभा परिसर में झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।

विधायक एमटी राजा ने मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि मुरली पहाड़ स्थित आईटीआई कॉलेज में नियमित शैक्षणिक सत्र जल्द शुरू किया जाए। यदि विभागीय स्तर पर कोई अड़चन हो, तो इसे पीपीपी (PPP) मोड पर चलाकर भी पढ़ाई तुरंत शुरू की जानी चाहिए, ताकि स्थानीय युवाओं को भटकना न पड़े और उन्हें रोजगारपरक शिक्षा अपने ही क्षेत्र में मिल सके।

मंत्री का आश्वासन: शीघ्र शुरू होगी पढ़ाई विधायक द्वारा सौंपे गए पत्र पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने आश्वस्त किया कि सरकार राज्य के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में उचित दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं और बहुत जल्द आवश्यक कार्रवाई पूरी कर मुरली पहाड़ ITI में पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।

क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर वर्षों से बंद या अधर में लटके इस ITI भवन में पढ़ाई शुरू होने की खबर से राजमहल और आसपास के युवाओं तथा अभिभावकों में काफी उत्साह है। तकनीकी शिक्षा शुरू होने से स्थानीय छात्रों को आईटीआई की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों या राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : विधायक एमटी राजा ने राजस्व मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *