प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी
|

साहिबगंज/राजमहल। राजमहल थाना क्षेत्र के जयरामडांगा गांव में दो भाइयों के बीच हुए खूनी जमीनी विवाद और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद मुख्य आरोपी हरिकिशोर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सना फरसा और लाठी भी बरामद कर ली गई है।


क्या था पूरा मामला:

घटना 24 जून 2026 की है, जब जयरामडांगा गांव में दो भाइयों के बीच जमीन के टुकड़े को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए थे, जबकि 70 वर्षीय रूदल यादव (पिता- स्व. सोनु यादव) की दर्दनाक मौत हो गई थी।

घटना के बाद मृतक के पुत्र रामदेव यादव के फर्दबयान के आधार पर राजमहल थाने में कांड संख्या 212/2026 दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी।


गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

साहिबगंज पुलिस अधीक्षक को 14 अगस्त 2026 की दोपहर गुप्त सूचना मिली कि प्राथमिक अभियुक्त हरिकिशोर यादव (पिता- स्व. सोनु यादव) राजमहल बाजार में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना का सत्यापन होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाटपाड़ा बाजार, राजमहल से आरोपी हरिकिशोर यादव को धर दबोचा।


जुर्म कबूला, खून से सने हथियार बरामद

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी हरिकिशोर यादव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए निम्नलिखित हथियार बरामद किए:

  • खून लगा हुआ फरसा
  • खून लगी हुई लाठी

पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 अगस्त 2026 को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


छापेमारी दल में शामिल अधिकारी व बल

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल थे:

  • विमलेश कुमार त्रिपाठी (एसडीपीओ, राजमहल)
  • राजीव रंजन (पु०नि०, राजमहल प्रभाग)
  • हसनैन अंसारी (थाना प्रभारी, राजमहल थाना)
  • ओम प्रकाश चौहान (पु०अ०नि०)
  • रविशंकर झा (स०अ०नि०)
  • सनातन हेम्ब्रम (स०अ०नि०) एवं थाना सशस्त्र बल के जवान।

यह भी पढ़ें : तालझारी: पुलिस ने सुलझाया हत्या की गुत्थी , सास और दामाद गिरफ्तार

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *