गिरफ्तार आरोपी आलम ,बसीरुद्दीन और टोनीक शेख
गिरफ्तार आरोपी आलम ,बसीरुद्दीन और टोनीक शेख
| | |

साहिबगंज/राजमहल: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध शहर तिरुपति स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स शो-रूम में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में साहिबगंज पुलिस और आंध्र प्रदेश पुलिस के संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए 2 करोड़ रुपये कीमत के 200 महंगे स्मार्टफोन्स के साथ राधानगर थाना क्षेत्र के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

तिरुपति के शो-रूम से उड़ाए थे 200 महंगे फोन

साहिबगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 7 और 8 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित ‘सोनोविजन प्राइवेट लिमिटेड’ नामक प्रतिष्ठान से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 200 से अधिक महंगे मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिए थे। इस संबंध में सीसीओएस तिरुपति थाने में कांड संख्या 22/2026 (धारा 331(4)/305(a) BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले का सुराग ढूंढते हुए तिरुपति पुलिस टीम छापेमारी के लिए साहिबगंज जिले के राधानगर थाना पहुंची। साहिबगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजमहल के नेतृत्व में राधानगर थाना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की।

फरक्का इलाके से दबोचे गए आरोपी, 2 करोड़ का माल बरामद

पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरक्का थाना क्षेत्र से चोरी के शत-प्रतिशत सामान के साथ घटना में संलिप्त राधानगर निवासी तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।

बरामदगी की सूची:

  • कुल स्मार्टफोन: 200 (जिनमें 42 आईफोन के अलावा ओप्पो, वीवो, रियलमी, सैमसंग के प्रीमियम मॉडल शामिल हैं)।
  • जिसकी अनुमानित कीमत: लगभग ₹2,000,0000 (दो करोड़ रुपये)।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं:

  • आलम शेख (49 वर्ष), पिता- स्व. मंटू शेख, निवासी- उत्तर पियारपुर।
  • मो. बसीरुद्दीन शेख (56 वर्ष), पिता- अजेद अली, निवासी- पियारपुर।
  • टोनीक शेख (33 वर्ष), पिता- नसीरुद्दीन शेख, निवासी- खट्टी टोला, उत्तर पलाशगाछी।

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पहले से भी बड़ा अंतरराज्यीय आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

  • आलम शेख पर दर्ज मुकदमे: आलम शेख के खिलाफ मऊ (यूपी), लिट्टीपाड़ा, राधानगर, गाजीपुर, हिरणपुर, नरमोली (महाराष्ट्र) और सैदपुर जैसे विभिन्न राज्यों व जिलों के थानों में आर्म्स एक्ट, डकैती, चोरी और जानलेवा हमले (धारा 307) के कम से कम 8 गंभीर मामले दर्ज हैं।​
  • टोनीक शेख पर दर्ज मुकदमे: टोनीक शेख पर दौलताबाद और हरिहरपाड़ा थानों में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामले लंबित हैं।

फिलहाल, पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी व न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस त्वरित कार्रवाई से अंतरराज्यीय गिरोहों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

यह भी पढ़ें : तालझारी: पुलिस ने सुलझाया हत्या की गुत्थी , सास और दामाद गिरफ्तार

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *