हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करते पदाधिकारी
हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करते पदाधिकारी

साहिबगंज:पोषण माह- 2026 के अवसर पर जिले में कुपोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से विशेष पहल की गई है। समाहरणालय परिसर, साहिबगंज से जागरूकता रथ को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पोषण के महत्व को रेखांकित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से आम लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल, बच्चों की उचित वृद्धि व विकास और पोषण संबंधी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य हर परिवार तक सही पोषण का संदेश पहुँचाना तथा समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थिति:

इस जागरूकता कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान नगर अध्यक्ष रामनाथ पासवान, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-प्रभारी पदाधिकारी जिला समाज कल्याण संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइन्द, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू समेत अन्य कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : राजमहल : SDO और जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ का लिया जायजा, 600 पीड़ितों को राहत सामग्री व 225 पशुपालकों को बांटा चारा

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *