बैठक करते उपायुक्त व अन्य
बैठक करते उपायुक्त व अन्य

साहिबगंज:साहिबगंज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति (DLC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने की।

छोटा पचगढ़ UPHC के लिए निविदा प्रकाशन के निर्देश

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC), छोटा पचगढ़ के स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उसके निर्माण हेतु निविदा (Tender) प्रकाशन के लिए समिति से आवश्यक अनुमोदन और दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता, प्रभावशीलता और समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

बैठक में ये रहे मौजूद

इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के प्रशासनिक और विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • नगर अध्यक्ष: रामनाथ पासवान
  • उप विकास आयुक्त: सतीश चंद्रा
  • अनुमंडल पदाधिकारी: अमर जॉन आइन्द
  • सिविल सर्जन: डॉ. रामदेव पासवान
  • जिला खनन पदाधिकारी: कृष्ण कुमार किस्कू
  • जिला कार्यपालक विद्युत अभियंता: शंभू नाथ चौधरी
  • नगर प्रशासक: साहिबगंज एवं राजमहल
  • इसके अतिरिक्त सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता भी बैठक में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम व मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *