npr rjl impect

राजमहल (साहिबगंज):राजमहल श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अधिक राशि वसूले जाने के वायरल वीडियो मामले में नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खबर प्रमुखता से सामने आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन त्वरित कार्रवाई में जुट गया है।

24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, लगेगा ₹10,000 जुर्माना

मामले में राजमहल नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) दानिश हुसैन ने लैसी धारक को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, तो लैसी धारक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Advertisement

पूर्व पीड़ितों को राशि वापस कराने का आश्वासन

कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि पूर्व में भी किसी नागरिक के साथ श्मशान घाट पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की घटना हुई है और उनके पास इसका कोई साक्ष्य या प्रमाण उपलब्ध है, तो वे नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर उसे जमा कराएं। साक्ष्य के आधार पर लैसी धारक से वह राशि रिकवर कर संबंधित पीड़ित नागरिक को वापस लौटाई जाएगी।

दूर-दराज से अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं लोग

गौरतलब है कि राजमहल स्थित उत्तर वाहिनी गंगा तट एक पवित्र मोक्ष स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय राजमहल, उधवा, बोरियो, बरहेट के अलावा पड़ोसी जिलों पाकुड़, दुमका, गोड्डा और अन्य दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं और परिजनों की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से आम लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज: बरहरवा में स्मैक बेचते पकड़ा गया तस्कर, 18 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद; पुलिस ने भेजा जेल

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *