बरहेट: अमर शहीद सिद्धो-कान्हू के वंशज और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंडल मुर्मू ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बरहेट, पतना और सुंदरपहाड़ी क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बुनियादी सुविधाओं और जनमुद्दों पर मंथन
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मंडल मुर्मू ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति से सांसद को अवगत कराया। उन्होंने आम जनता से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात रखी, जिस पर सांसद निशिकांत दुबे ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
संगठन को गति देने और तालमेल पर जोर
जनसमस्याओं के साथ-साथ बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी विशेष चर्चा हुई। मंडल मुर्मू ने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने की रणनीति साझा की।
यह भी पढ़ें : तीनपहाड़ : आरपीएफ कैंप और स्टेशन का कमांडेंट ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए कड़े निर्देश


