बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अन्य

साहिबगंज: आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मिर्जाचौकी थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने की। इस अवसर पर मंडरो प्रखंड क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मिर्जाचौकी थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह भी मौजूद थे।

पूजा पंडालों में सीसीटीवी और भीड़ नियंत्रण के निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी पूजा समितियां प्रशासनिक निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने निर्देश दिया कि:

Advertisement
  • सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
  • सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
  • श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए वॉलिंटियर्स तैनात कर भीड़ नियंत्रण की ठोस व्यवस्था की जाए।
  • पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और सभी समितियों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना होगा।

सोशल मीडिया पर पैनी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मिर्जाचौकी थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पूजा के दौरान उपद्रव मचाने या शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत मिर्जाचौकी पुलिस को दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर प्रमुख चौक-चौराहे पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति: बैठक के दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा, पूजा समिति के राजीव जायसवाल, शिव शंकर गुप्ता, समाजसेवी अशोक प्रसाद सिंह, योगेंद्र तांती, बालेश्वर भगत, नजीर आलम, शहादत अंसारी के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : साहेबगंज: दुर्गा पूजा को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने दिए सख्त निर्देश

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *