sahibganj golikand
|

साहेबगंज: नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला (तिलकधारी कुआं के पास) में बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी सुनील कुमार दास का 24 वर्षीय पुत्र आदर्श राज उर्फ पुक्कू अपने घर के पास ही मौजूद था। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के बाएं सीने में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अमित गुप्ता पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर मुकेश कुमार ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

सदर अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही कुछ युवक पिछले कुछ दिनों से उनके बेटे को लगातार परेशान कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उनके बच्चे की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *