उद्घाटन करते अतिथि
| |

बरहेट (साहिबगंज): प्रखंड क्षेत्र स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भोगनाडीह में तीन दिवसीय क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ. इस खेल प्रतियोगिता में क्लस्टर के तहत आने वाले 10 ईआरएमएस विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.

फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन अमर शहीद के वंशज मंडल मुर्मू, सेवा संस्थान दुमका की निदेशक सुनीता मुखर्जी, अमित कुमार, सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, रूपाली मुखर्जी और प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया.

Advertisement

इन खेलों में जोर-माइश करेंगे खिलाड़ी

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए विविध खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है. इनमें मुख्य रूप से:

  • मैदानी खेल: फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल और एथलेटिक्स
  • इनडोर खेल: टेबल टेनिस, चेस (शतरंज) और योगा

10 प्रमुख विद्यालयों की टीमें ले रही हैं भाग

इस क्लस्टर लेवल खेल महोत्सव में ईआरएमएस की 10 प्रमुख टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें शामिल विद्यालय हैं:

  1. ईआरएमएस भोगनाडीह
  2. ईआरएमएस पालगंज
  3. ईआरएमएस फिटकोरिया
  4. ईआरएमएस मसलिया
  5. ईआरएमएस कुमारभांगा
  6. ईआरएमएस राजबाड़ी
  7. ईआरएमएस टुंडी
  8. ईआरएमएस तिरिया
  9. ईआरएमएस चकुंडा

उद्घाटन सत्र के दौरान प्रतिभागी विद्यालयों के खेल शिक्षक और सेवा संस्थान दुमका के प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए.

यह भी पढ़ें : तीनपहाड़: सैदपुर आजीविका समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित, लखपति दीदी योजना और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *