कृषक गोष्ठी का शुभारम्भ करते अतिथि

फोटो : कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि

उधवा : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरसी भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला सह कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख स्टेनशिला सोरेन,उप परियोजना निदेशक (आत्मा) साहिबगंज मंटू कुमार,जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण भोक्ता,प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश साहा,बीटीएम सत्येंद्र यादव,प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव व जेएसएलपीएस के बीपीएम जकी हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान उप परियोजना निदेशक (आत्मा) साहिबगंज मंटू कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीकों, सरकारी योजनाओं और उन्नत खेती के तरीकों से अवगत कराना है।

वहीं कार्यशाला के माध्यम से बीज विनिमय व वितरण योजना,केसीसी,पीएम आरकेभीवाई पीडीएमसी,पीएम किसान योजना,झारखंड कृषि ऋण मांफी योजना,झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना,आत्मा स्कीम,किसान समृद्धि योजना,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन- दलहन,तेलहन,मिट्टी जांच एवं बीज प्रशिक्षण आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही बताया कि उन फसलों की खेती करें। जिनमें पानी की आवश्यकता कम हो। मौके पर कृषक मित्र अविनीत सिंह,मोतीलाल साहा,कृष्ण मंडल,अरुण राय,विक्रम सरकार,नाजिर शेख सहित अन्य मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *