माँ दुर्गा की प्रतिमा

उधवा: शारदीय नवरात्रि की नौ दिनों की पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद शनिवार को उधवा क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन अत्यंत धूमधाम और नम आंखों के साथ किया गया। इस दौरान विभिन्न कमेटियों की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कचहरी घाट पर हुआ मुख्य विसर्जन

उधवा कचहरी घाट स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन विधि-विधान के साथ किया गया। यहाँ से निकली भव्य शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर भूदेव मंडल टोला, पाकीजा मोड़, सोमवारी हाटपाड़ा और भोजपुर चौक होते हुए वापस कचहरी घाट स्थित विसर्जन स्थल पर पहुँची, जहाँ नम आंखों से माता को विदाई दी गई।

Advertisement

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सुनील प्रमाणिक, निरंजन मंडल, प्रदीप साहा, परिमल साहा, शंभू प्रमाणिक, राहुल भगत, उदय मंडल, विकास साहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सोमवारी हाटपाड़ा और भोजपुर चौक में भी दिखा उत्साह

इससे पूर्व उधवा के सोमवारी हाटपाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन भी हर्षोल्लास के साथ किया गया। यहाँ की शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर भोजपुर चौक, भूदेव मंडल टोला और पाक़ीज़ा मोड़ का भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल तक पहुँची। इस दौरान कमेटी के गोपाल स्वर्णकार, निरंजन स्वर्णकार, विवेक स्वर्णकार, अजीत स्वर्णकार, रोहित मंडल, देवाशीष स्वर्णकार, अप्पु सरकार, सपन सरकार व अन्य उपस्थित रहे।

वहीं, भोजपुर चौक के समीप स्वर्गीय डॉक्टर धीरेंद्र नाथ चौधरी के आवास स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन भी भव्य रूप से संपन्न हुआ। यहाँ की शोभा यात्रा में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बबलू चौधरी समेत तमाम ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

विसर्जन जुलूस और शोभा यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, पुलिस अवर निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव और एएसआई हाकिम मुर्मू के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज: अहमदाबाद में सड़क हादसे के बाद इलाज के अभाव में मजदूर की मौत, घर लौटने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *