meating 2026 03 12

उधवा : प्रखंड सभागार कक्ष में गुरुवार को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड के प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव ने किया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बीएलए -2 उपस्थित थे। इस दौरान निर्वाचन नोडल सूरज टुडू ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बीएलए -2 को विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मैपिंग केटेगिरी,ए,बी,सी,डी,ई एवं एएसडीडी सूची के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बीएलए-2 के कर्तव्य के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

वहीं बैठक के दौरान उपस्थित कांग्रेस के जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अपनी बातों को रखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 का मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बीएलए-2 को उपलब्ध कराया जाय। साथ ही उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए- 2 की संयुक्त बैठक कराने की मांग की। तथा विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए मतदाताओं का मैपिंग का बुकलेट उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर कम्प्यूटर ऑपरेटर देवाशीष साहा, राजनितिक दल के प्रतिनिधि सुनील प्रमाणिक,विक्रम सरकार,हीरामन पासवान,जयकुमार मंडल,फरमान शेख,हफीजुर रहमान,पिंटू शेख,पिंटू घोष,मेहबूब शेख,असरफ अली,ईमादुर रहमान सहित अन्य थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *