उधवा : चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा के दर्शन को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी उधवा पंचायत के उद्धवमुनि आश्रम,आतापुर एवं राधानगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।
वहीं बुधवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर विधि-विधान के साथ मां कालरात्रि की पूजा अर्चना किया। चैत्र नवरात्र को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील किया। कहा कि रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में दण्डाधिकारी के साथ-साथ पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के कर्मठ कर्मी दिनेश कुमार (उर्फ दिना) के असामयिक निधन पर मंगलवार को महाविद्यालय के विज्ञान भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. आर. आई. रिजवी…
मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज परीक्षा केंद्र में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची द्वारा आयोजित डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 सोमवार शुरु हुआ।
साहिबगंज/बरहेट: हूल दिवस के पावन अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संथाल हूल के महानायकों को पूरे सम्मान और सादगी के साथ याद किया। इस अवसर पर क्रांति स्थल पंचकठिया और भोगनाडीह में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहाँ झामुमो के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें…
राजमहल (साहिबगंज): थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर जामनगर के समीप मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार हाइवा और टोटो के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में टोटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप…
मॉडल कॉलेज राजमहल में सोमवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, धनबाद के सौजन्य से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को दी गई कई अहम जानकारी।
राजमहल (साहिबगंज): स्थानीय प्लस टू जेके उच्च विद्यालय में मंगलवार को एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर गत 30 जून को सेवानिवृत्त हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंद झा को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभिजीत कुमार ने की।समारोह का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत…