प्रतिभागियों के साथ मौजूद कोच व पदाधिकारी
|

साहिबगंज: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देशानुसार सिद्धो कान्हू स्टेडियम साहिबगंज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी तथा खो-खो के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।

Advertisement

प्रतियोगिता के परिणाम

1. खो-खो प्रतियोगिता

  • बालिका वर्ग:
    • विजेता: कस्तूरबा बोरियो
    • उपविजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय इस्लामपुर, बरहरवा
  • बालक वर्ग:
    • विजेता: कोदरजन्ना उच्च विद्यालय, साहिबगंज
    • उपविजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय इस्लामपुर, बरहरवा

2. कबड्डी प्रतियोगिता

  • बालिका वर्ग:
    • विजेता: कस्तूरबा राजमहल
    • उपविजेता: नगरपालिका साहिबगंज
  • बालक वर्ग:
    • विजेता: डी सी एस एम ओ ई, तालझारी
    • उपविजेता: उच्च विद्यालय, विशनपुर, पतना

एथलेटिक्स परिणाम

बालक वर्ग (ओवरऑल विजेता: साहिबगंज प्रखंड)

  • 100 मीटर: परमा हांसदा
  • 200 मीटर: आयुष कुमार
  • 400 मीटर: कृष्णा कुमार
  • 800 मीटर & 3000 मीटर: अमित कुमार
  • 1500 मीटर: पिंटू कुम्हार
  • लंबी कूद: संतोष मुर्मू
  • ऊंची कूद: अश्विन नागद्वार
  • शॉटपुट: सन्नी कुमार
  • डिसकस थ्रो: सानू कुमार
  • जेवलिन थ्रो: पृथ्वी राज मंडल
  • 4×100 मीटर रिले (साहेबगंज प्रखंड): संतोष मुर्मू, परमा हांसदा, आयुष कुमार, कृष्णा कुमार

बालिका वर्ग (ओवरऑल विजेता: तालझारी प्रखंड)

  • 100 मीटर & लंबी कूद: रोशनी कुमारी
  • 200 मीटर: सरस्वती कुमारी
  • 400 मीटर: सुमित्रा कुमारी
  • 800 मीटर & 1500 मीटर: खुशी मंडल
  • 3000 मीटर: पलक प्रिया
  • ऊंची कूद: अनन्या कुमारी
  • जेवलिन थ्रो: बेबी कुमारी
  • शॉटपुट: ईसा कुमारी
  • डिसकस थ्रो: लक्खी कुमारी
  • 100 मीटर हर्डल्स: लक्ष्मी कुमारी
  • 4×100 मीटर रिले: तालझारी प्रखंड

समारोह में उपस्थित

इस अवसर पर ए.पी.ओ शबनम तबस्सुम, कोच योगेश यादव, विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रखंडों के कोच व मैनेजर, शिक्षक और शिक्षेतर कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :राजमहल पुलिस ने फरार अभियुक्त सुमन रजक के घर ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *