rajmahal-wyapari-se loot
(दाएं) पीड़ित व्यवसायी गौतम स्वर्णकार की दुकान 'यूनिक शकुंतला ज्वेलर्स' का बाहरी दृश्य और (बाएं) पीड़ित व्यवसायी।
|

राजमहल (साहिबगंज): थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत स्थित डेड़गामा गांव के पास नेशनल हाईवे (NH-33) पर मंगलवार की शाम बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने व्यवसायी को घायल कर करीब आधा किलो चांदी, दो भरी सोना और 80 हजार रुपये नकद लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए लुटेरों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की बात बताई है हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।


कट्टा मारकर व्यवसायी को किया लहूलुहान
पीड़ित व्यवसायी गौतम स्वर्णकार, जो मसकलैया के निवासी हैं, ने बताया कि 24 मार्च को मंगल हाट होने के कारण वे शाम करीब 7:45 बजे अपनी दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे। इसी बीच डेड़गामा और मुन्ना पटेल के पास सुनसान सड़क पर दो बाइक पर सवार 4-5 नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने देसी कट्टे के बट से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।


अपराधी व्यवसायी का बैग छीनकर फरार हो गए जिसमे थे

  • 300 ग्राम चांदी और तीन अंगूठियां।
  • सोने का बिस्किट और 80 हजार रुपये नकद।
  • SBI पासबुक, एटीएम कार्ड और दुकान की चाबियां।

पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन और एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 89/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


संदिग्धों से पूछताछ जारी
राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, तीन संदिग्धों से पूछताछ चल रही है । पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *