bjp sbg mandal

राजमहल : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव के निर्देशानुसार साहिबगंज जिले के विभिन्न मंडलों में नई समितियों की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत राजमहल नगर, राजमहल ग्रामीण, तीनपहाड़ और उधवा मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। राजमहल नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी , राजमहल ग्रामीण अध्यक्ष चिरंजीव सरकार ,तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष चन्दन कुमार श्रीवास्तव , उधवा मंडल अध्यक्ष पिंटू घोष ने इसकी घोषणा की है।

राजमहल नगर मंडल में अरविंद मिश्रा, रितेश साहा, मंजू सिंह और राजू सरकार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। शेखर बर्मन और सिंटू यादव को महामंत्री, जबकि पवन गोस्वामी, आसिक मंडल, चंदा देवी और संगीता पासवान को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। विजयंत नायक कोषाध्यक्ष, जयंत सरकार कार्यालय मंत्री, सुन्दरम बर्मन सोशल मीडिया प्रभारी, करन कुमार मीडिया प्रभारी, राजेश महतो मीडिया सह प्रभारी और राहुल चौधरी आईटी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

राजमहल ग्रामीण मंडल में कृष्ण कु महतो, किशोर चौधरी, बन्दना कुमारी और अरुण कु प्रमाणिक को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। विष्णु राय और फेकू बसाक महामंत्री बनाए गए हैं, वहीं लोबिन महतो, पंकज भारती, सांत्वना कर्मकार और प्रतिमा देवी को मंत्री नियुक्त किया गया है। अन्य पदों पर विष्णु चौधरी (कोषाध्यक्ष), राजकुमार मंडल (कार्यालय मंत्री), राजेंद्र कु मंडल (सोशल मीडिया प्रभारी), मुन्ना रविदास (मीडिया प्रभारी), दीपक कु मंडल (मीडिया सह प्रभारी) और स्वरूप दास (आईटी प्रभारी) के नामों की घोषणा की गई है।

तीनपहाड़ मंडल की नई समिति में बैधनाथ मंडल, आनंदी मंडल, मिनोति साहा और मनोज मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। परमानन्द मंडल और रमण साहा महामंत्री के रूप में कार्य करेंगे। पप्पू साहा, सोनू यादव, रेखा देवी और बीरबल मंडल को मंत्री पद दिया गया है। बिंदिया देवी कोषाध्यक्ष, आकाश सिंह कार्यालय मंत्री, राहुल राय सोशल मीडिया प्रभारी, रोहित मंडल मीडिया प्रभारी, प्रसन्नजीत साहा मीडिया सह प्रभारी और कमल गुप्ता आईटी प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

उधवा मंडल में संजय मंडल, कुंदन राज, शांति देवी और चंद्रप्रकाश राय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। धर्मराज मंडल और मनोज ठाकुर महामंत्री होंगे, जबकि भरत प्रमाणिक, साहेब साहा, पुतुल देवी और संगीता कर्मकार को मंत्री बनाया गया है। इनके साथ ही राजीव मंडल को कोषाध्यक्ष, रवि पंडित को कार्यालय मंत्री, किशोर मंडल को सोशल मीडिया प्रभारी, धर्मराज साहा को मीडिया प्रभारी, चिरंजीव मंडल को मीडिया सह प्रभारी और भोला मंडल को आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *