राजमहल : राजमहल स्पोर्टिंग क्लब के माध्यम से राजमहल स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिला के अलावा पश्चिम बंगाल से भी कई टीमों ने हिस्सा लिया है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि के माध्यम से टूर्नामेंट का टॉस कराया गया ।प्रथम मैच पश्चिम बंगाल के फरक्का बनाम पाकुड़ जिला के हिरणपुर के बीच खेला गया । जिसमें पहले टॉस जीत कर हिरणपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी चुना। मौके पर जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान , नगर अध्यक्ष मो आजाद , प्रखंड बीपीओ गगन बापू , एकरामुल शेख मौजूद थे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
Similar Posts
राजमहल में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
राजमहल : शहर के वार्ड संख्या 06 स्थित बर्मन कॉलोनी में गुरुवार की शाम धार्मिक श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन देवी सुभद्रा और बड़े भाई भगवान बलभद्र के रथ…
भाजपा की बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘समरसता संकल्प अभियान’ की सफलता पर बनी रणनीति
राजमहल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन की मजबूती और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजमहल स्थित जिला परिषद भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजमहल नगर, राजमहल ग्रामीण और तीनपहाड़ मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।…
विकास की रफ्तार: राजमहल विधायक एमटी राजा ने दी कई सौगातें, छात्राओं के लिए मुफ्त बस सेवा का ऐलान
राजमहल: राजमहल विधानसभा क्षेत्र में विकास के मोर्चे पर सोमवार का दिन बेहद खास रहा। स्थानीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगातें दीं। शिक्षा, सड़क, पेयजल और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से जुड़ी इन सौगातों से क्षेत्र में उत्साह…
बीडीओ ने मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ की बैठक
प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिवों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ ने उपस्थित मुखिया एवं पंचायत सचिवों को वित्तीय वर्ष समाप्ति के मद्देनजर प्राप्त 15वें वित्त की राशि को नियमानुसार खर्च करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।