रांची / राजमहल (झारखंड): झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान में तुपुदाना में आयोजित 3 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में रांची युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तनवीर राजा ने भी हिस्सा लिया। शिविर के समापन अवसर पर संगठन में उत्कृष्ट कार्य और प्रशिक्षण के दौरान बेहतर संवाद के लिए तनवीर राजा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, झारखंड प्रभारी सरवन राव और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। शिविर में कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री और कई विधायकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और युवाओं का मार्गदर्शन किया।
संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन
सम्मान प्राप्त करने के बाद तनवीर राजा ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान संगठन को धरातल पर मजबूत करने, युवाओं को संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा और मार्गदर्शन दिया गया।
नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकार पर जोर
तीन दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता के विकास, सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। तनवीर राजा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मिले मार्गदर्शन से उन्हें और पूरी टीम को भविष्य में संगठनात्मक कार्यों को और अधिक ऊर्जा एवं बेहतर तरीके से करने की प्रेरणा मिली है।
यह भी पढ़ें : बरहेट स्वास्थ्य केंद्र में बीपीएम के खिलाफ सहिया साथियों का धरना समाप्त, JMM नेताओं के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति



2 Comments