latter issued by central Secretary General

साहेबगंज / रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय समिति ने संगठन को मजबूत और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से साहेबगंज जिले में बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय आदेश के अनुसार, साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा नगर समिति और तालझारी प्रखंड समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

यह आदेश JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई साहेबगंज जिला समिति की ओर से प्राप्त अनुशंसा (पत्रांक JMM/SBG/09/2026, दिनांक 09/09/2026) के आलोक में की गई है।

Advertisement

10 दिनों के अंदर पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश

जारी कार्यालय आदेश (पत्रांक JMM/193/E-54/2026-2027) में साहेबगंज जिला समिति को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोनों भंग की गई समितियों के पुनर्गठन के लिए आगामी 10 दिनों के भीतर जिला समिति की बैठक बुलाई जाए।

बैठक में नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों के गठन से संबंधित अनुशंसित नामों की सूची (कार्यवाही पुस्तिका की छायाप्रति के साथ) केंद्रीय कार्यालय को भेजने का आदेश दिया गया है, ताकि केंद्रीय स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें : 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय सिनियर वूशु चैंपियनशिप: साहेबगंज के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण समेत जीते 5 पदक

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *