कार्यक्रम के दौरान ली गई तस्वीर
|

बरहेट (साहिबगंज): 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर बरहेट प्रखंड स्थित उत्क्रमित आदर्श कन्या उच्च विद्यालय में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।

बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संरक्षण पदाधिकारी चंदा कुमारी ने छात्राओं को बाल अधिकारों, सुरक्षित वातावरण तथा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ‘गुड टच-बैड टच’, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण के अलावा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के कानूनी प्रावधानों से भी छात्राओं को अवगत कराया गया।

Advertisement

स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को माहवारी स्वच्छता, नशामुक्ति और आत्मरक्षा के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पौधा बेटी के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की मिली जानकारी

छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
  • स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना
  • आफ्टर केयर और दत्तक ग्रहण
  • सखी वन स्टॉप सेंटर

इसके साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें : JMM जनसंवाद: बरहेट के डोराई पंचायत में झामुमो नेताओं ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का ‘ऑन द स्पॉट’ हुआ समाधान

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *