साहेबगंज: दुर्गा पूजा के अवसर पर विद्युत हादसों से बचाव और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL), विद्युत आपूर्ति अंचल, साहेबगंज ने पूजा समितियों और आम नागरिकों के लिए एक आवश्यक सूचना सह दिशानिर्देश (Advisory) जारी किए हैं। विभाग ने सभी पूजा पंडालों को वैध बिजली कनेक्शन लेने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।
पूजा पंडालों और आम जनता के लिए 12 मुख्य दिशा-निर्देश:
- वैध कनेक्शन अनिवार्य: सभी पूजा पंडालों को वैध बिजली कनेक्शन लेकर ही विद्युत का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
- मानकों का पालन: बिजली भार के अनुरूप LT आर्म्ड केबल (LT Armoured Cable) और सही तकनीकी मानकों वाले MCB / Isolator / Main Switch का प्रयोग करें।
- कटे-फटे तार पर रोक: सजावट, लाइटिंग या जनरेटर कनेक्शन में किसी भी प्रकार के कटे-फटे या पुराने केबल का इस्तेमाल न करें।
- प्रशिक्षित तकनीशियन: पंडाल की वायरिंग और बिजली उपकरणों का कनेक्शन केवल प्रशिक्षित विद्युतज्ञ (Qualified Electrician) से ही कराएं।
- हाई-वोल्टेज लाइनों से दूरी: पंडाल का निर्माण पास से गुजरने वाली मुख्य विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाकर ही करें।
- ज्वलनशील पदार्थों से सुरक्षा: पंडाल में लगे केबल और उपकरणों को ज्वलनशील पदार्थों (Flammable materials) से दूर रखें।
- उपकरणों की घेराबंदी: पंडाल में लगे विद्युत उपकरणों की बैरिकेडिंग (घेराबंदी) करें ताकि आम भीड़ इनसे सुरक्षित दूरी पर रहे।
- कंट्रोल रूम की निगरानी: स्विच बोर्ड और कंट्रोल पैनल के पास प्रशिक्षित तकनीशियन की तैनाती सुनिश्चित करें।
- अग्निशमन व्यवस्था: सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडालों में पर्याप्त मात्रा में अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) और बालू से भरी बाल्टियाँ अवश्य रखें।
- विसर्जन जुलूस के लिए नियम: मूर्ति विसर्जन के समय बसों या बड़े वाहनों की छतों पर कोई व्यक्ति न बैठे और न ही 4 मीटर (13 फीट) से ऊंची सामग्री रखें, जिससे ऊपर से गुजर रहे तारों से दुर्घटना का खतरा न हो।
- बिजली तारों/पोल से दूर रहें: कोई भी व्यक्ति बिजली के खंभे, तार या उपकरणों को छूने अथवा डंडे आदि से छेड़ने की कोशिश न करे।
- आपातकालीन स्थिति में संपर्क करें: किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए साहेबगंज शिकायत निवारण केंद्र के नंबर 9288365434 या राज्य स्तरीय जन समस्या निवारण केंद्र के नंबरों 9031110118, 9031110119, 9031110120 पर संपर्क किया जा सकता है।
आपातकालीन एवं अधिकारी संपर्क नंबर :
विद्युत आपूर्ति अंचल साहेबगंज द्वारा किसी भी विशेष परिस्थिति के लिए अधिकारियों के व्हाट्सएप एवं कॉल नंबर जारी किए गए हैं:
- टोल फ्री नंबर (Toll-Free No.): 1800 345 6570
- विद्युत अधीक्षक अभियंता (साहेबगंज): 9431135853
- विद्युत कार्यपालक अभियंता (साहेबगंज): 9431135857
- सहायक विद्युत अभियंता (साहेबगंज अंचल): 9431135862
- सहायक विद्युत अभियंता (साहेबगंज ग्रामीण): 9801010951
- सहायक विद्युत अभियंता (तीनपहाड़): 9431135862
- सहायक विद्युत अभियंता (राजमहल): 9431345843
- सहायक विद्युत अभियंता (बरहरवा): 8507503613
- विद्युत कार्यपालक अभियंता (पाकुड़): 9431135858
- सहायक विद्युत अभियंता (पाकुड़ शहरी): 9431135864
- सहायक विद्युत अभियंता (पाकुड़ ग्रामीण): 9341785512
- सहायक विद्युत अभियंता (अमरापाड़ा): 8789498996
विभाग का संदेश: “स्वहित एवं राष्ट्रहित में ऊर्जा बचाएं, सुरक्षित रहें और दुर्गा पूजा का त्योहार आनंदपूर्वक मनाएं।”
यह भी पढ़ें : साहिबगंज: निजी स्कूलों पर कसा शिकंजा, सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रखंड स्तर पर 5 सदस्यीय टीम गठित



One Comment