उधवा (साहिबगंज): राधानगर थाना क्षेत्र की दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के चामाग्राम में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक दुखद खबर सामने आई। चामाग्राम निवासी लूतफुर रहमान (40 वर्ष) की बुधवार देर रात पुणे के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुणे मंडी में फल बेचकर करते थे परिवार का भरण-पोषण

मिली जानकारी के अनुसार, चामाग्राम निवासी मंसूर शेख के पुत्र लूतफुर रहमान कुछ समय पूर्व ही परिवार के आर्थिक सहयोग और रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे गए थे। वहां वे अपने दामाद के साथ स्वारगेट मंडी में फल बेचने का काम करते थे। इसी छोटे-मोटे कारोबार से होने वाली आय से वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

Advertisement

सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लूतफुर रहमान को सीने में दर्द (Chest Pain) की शिकायत हो रही थी। प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात को भी दुकान बंद करने के बाद उन्होंने अपने दामाद से आवास लौटने को कहा और खुद डॉक्टरी जांच व इलाज के लिए अस्पताल चले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

पार्थिव शरीर को गांव लाने में जुटे परिजन

लूतफुर रहमान की अचानक हुई मौत की खबर जैसे ही राधानगर स्थित उनके गांव पहुंची, हर कोई स्तब्ध रह गया। घटना के बाद से मृतक के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुणे में मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीण शव को हवाई जहाज के माध्यम से उनके पैतृक गांव लाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : तीनपहाड़ में रज़ा-ए-मुस्तफा कमेटी ने किया ‘गौसुल वरा कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन

Advertisement

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *