बरहेट (साहिबगंज): झारखंड के साहिबगंज जिले अंतर्गत बरहेट प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में आयोजित सात दिवसीय भव्य काड़ा लड़ाई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हो गया। इस पारंपरिक प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।
मुख्य अतिथियों का हुआ जोरदार स्वागत
कार्यक्रम के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नाड मरांडी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम और झामुमो प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान विशेष रूप से शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित और स्वागत किया गया।
विजेता को 1 लाख और उपविजेता को 80 हजार का पुरस्कार
रोमांचक फाइनल मुकाबले में दलदली निवासी काड़ा मालिक प्रेम मुर्मू (बड़ा) के काड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता प्रेम मुर्मू को समिति द्वारा 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, शामपुर तीनपहाड़ निवासी मुन्सी टुडू के काड़ा ने उपविजेता का स्थान हासिल किया, जिन्हें 80 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष लुखीराम हेंब्रम, जिसू मरांडी, देव सोरेन, सुनील मरांडी, समदा सोरेन, रमेश मुर्मू, बाबूलाल सोरेन सहित कई गणमान्य लोग और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : साहिबगंज कॉलेज में मनाया गया एनएसएस का 58वां स्थापना दिवस


