मालदा : पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा रेल सेवा से निवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय स्थित मंदर कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में मार्च 2026 के दौरान अपनी सेवा पूरी करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह पूरा कार्यक्रम मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) शिव कुमार प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जिसका समन्वय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी इंद्रजीत के पर्यवेक्षण में कार्मिक विभाग द्वारा किया गया। समारोह के दौरान सिग्नल एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, परिचालन, विद्युत और सुरक्षा सहित अन्य संबद्ध विभागों के कुल 13 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सराहा गया। इन सभी कर्मियों को भारतीय रेल में उनकी दीर्घकालिक, समर्पित और निष्ठावान सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक शिव कुमार प्रसाद ने विदाई ले रहे कर्मचारियों को स्मृति-चिन्ह और सेवा अभिलेख प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान संगठन के प्रति उनके अमूल्य योगदान और वर्षों की कड़ी मेहनत के प्रति एक आभार है। इस अवसर पर मालदा मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शाखा अधिकारी, पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक और गरिमामय रहा, जो कर्मचारियों के प्रति मालदा मंडल की संवेदनशीलता और सम्मान की संस्कृति को दर्शाता है। मंडल की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि वे कर्मचारी कल्याण और सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति कृतज्ञता की इस परंपरा को निरंतर बनाए रखेंगे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
कोलकाता/न्यू फरक्का: भारी बारिश और भू-धंसाव के कारण प्रभावित हुए न्यू फरक्का और तिलडांगा रेलखंड पर पूर्व रेलवे ने रिकॉर्ड समय में मरम्मत कार्य पूरा कर सामान्य ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बहाल कर दिया है। 3 सितंबर 2026 की रात हुए इस हादसे के बाद रेलवे के अधिकारियों और सैकड़ों कर्मचारियों ने लगातार 24…
बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 174 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। दो तस्कर गिरफ्तार, जांच जारी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
साहिबगंज: साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुल्लीभट्ठा स्थित महिला अधिवक्ता ज्योति कुमारी के घर में हुई लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय साहिबगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य अभियुक्त पीड़िता के…
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर से चार नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है। ये सभी मजदूरी करने के लिए कोलकाता भागने की योजना बना रहे थे।
मालदा/कोलकाता: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से निपटने के लिए पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने मालदा टाउन से अहमदाबाद और दिल्ली के शकूरबस्ती के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिससे यात्रियों को…