उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी प्राणपुर पंचायत स्थित गंगा नदी तट से गुरुवार को एक विवाहिता का शव बरामद हुआ । मृतका की पहचान माजिद टोला निवासी बैदुल शेख की पुत्री सानतारा खातून के रूप में हुई । घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी और एसआई पंकज दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे । पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक छानबीन की । तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
मामले को लेकर मृतका की मां रेखा बीबी ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है । जिसमें उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या का सीधा आरोप, मृतका के पति ( दामाद ) राहुल शेख, सास और ससुर पर लगाया है। परिजनों का आरोप है कि सानतारा खातून को ससुराल में लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था । ससुराल वाले इसी रंजिश के कारण उसकी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गंगा किनारे फेंक दिया । मृतका अपने पीछे एक छोटा बेटा छोड़ गई है। पीड़ित परिवार में शोक व्याप्त है।
इधर पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलूओं की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित स्नातक सेमेस्टर 2 सत्र 2025-2029 की परीक्षा के दौरान साहिबगंज महाविद्यालय केंद्र में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। महाविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त छात्र को यूजी सेमेस्टर 2 की विश्वविद्यालय…
बरहरवा: आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) बरहरवा और सीआईबी (अपराध आसूचना शाखा) मालदा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से यात्रियों से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संदर्भ में बताया गया…
संताल हूल के महानायक वीर सिद्धो-कान्हू की जयंती के अवसर पर राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
साहेबगंज : जिला शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में स्थानीय सिदो कान्हु स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17 बालक वर्ग) के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। बेहतरीन खेल भावना और कड़े संघर्ष के बीच बरहरवा की टीम ने खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया,…
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला उधवा पाक़ीज़ा मोड़ के समीप का है, जहां बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाते हुए सेंधमारी कर हजारों रुपये मूल्य के…
पटना/साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा, बाघ पींजरा मोहनपुर निवासी 21 वर्षीय इसमाईल शेख, जो पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, वह सकुशल मिल गया है। युवक के मिलने के बाद पिछले चार दिनों से परेशान परिजनों ने बड़ी राहत की सांस ली है।…