जन समस्या से अवगत होते झा मु मो नेता

बरहेट (साहिबगंज): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी बरहेट द्वारा डोराई पंचायत के विभिन्न गांवों में सघन भ्रमण कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झामुमो नेताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर न केवल उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि कई अहम मुद्दों का प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ‘ऑन द स्पॉट’ निष्पादन भी कराया।

ग्रामीणों ने उठाई बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याएं

जनसंवाद कार्यक्रम के तहत झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुल रहमान और सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने बालगोडा, डोराय संथाली और पांचकुली सहित अन्य गांवों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आ रही जमीनी दिक्कतों से नेताओं को विस्तार से अवगत कराया।

Advertisement

ऑन द स्पॉट समाधान से ग्रामीणों को मिली राहत

जनता की परेशानियों को देखते हुए झामुमो पदाधिकारियों ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाई। नेताओं ने मौके से ही संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को फोन लगाकर कई समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित कराया। वहीं, बची हुई अन्य समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता के हर सुख-दुख में झारखंड मुक्ति मोर्चा सदैव उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

कार्यक्रम में ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीराम हांसदा, लुखीराम हेंब्रम, पुसा टुडू, जिकीर मोमिन, बल्लू सोरेन, समदा सोरेन, राकेश बेसरा, बिरेन सोरेन, रंजन साह, महिला नेत्री श्रीमती बेला किस्कू और सुनीता टुडू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : बरहेट: चेकडैम में गाय को बचाते समय व्यक्ति की डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटी NDRF की टीम

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *