उद्घाटन करते विधायक एमटी राजा व अन्य अतिथि
उद्घाटन करते विधायक एमटी राजा व अन्य अतिथि

उधवा: प्रखंड क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। राधानगर थाना के समीप स्थित ‘हन्नान इलेक्ट्रिक स्कूटर’ के नए शोरूम का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक एमटी राजा ने शोरूम संचालक अब्दुल हन्नान को बधाई दी और उनके इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रदूषण मुक्त वातावरण और पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी मांग है। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन आम नागरिकों के लिए एक किफायती और बेहतरीन विकल्प साबित हो रहे हैं। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय लोगों को वाहन खरीदने और उसकी सर्विसिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

शोरूम संचालक अब्दुल हन्नान ने बताया कि शोरूम में विभिन्न कंपनियों के आधुनिक, टिकाऊ और आकर्षक इलेक्ट्रिक स्कूटर के कई मॉडल उपलब्ध कराए गए हैं। ये स्कूटर आधुनिक बैटरी तकनीक, बेहतरीन माइलेज और सुरक्षा मानकों से लैस हैं। उन्होंने कहा कि शोरूम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों को बजट के अनुकूल, कम रखरखाव खर्च वाले और पर्यावरण के अनुकूल वाहन उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही ग्राहकों को आसान फाइनेंस और बेहतरीन सर्विसिंग की सुविधा भी स्थानीय स्तर पर दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, कांग्रेस जिला महासचिव ऐनुल हक, मंजूर आलम, मित्ताउल शेख, यासीन शेख, पश्चिमी उधवा के पूर्व मुखिया मतिउर रहमान उर्फ मैदुल, मैनुल हक, हफीजुर रहमान, ताजेरुल शेख, हारून रशीद तथा सकल हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने क्षेत्र में इस नई पहल का स्वागत करते हुए शोरूम के सफल संचालन की कामना की।

यह भी पढ़ें : बेखौफ चोरों का तांडव: राधानगर में ज्वेलरी दुकान की दीवार में सेंध कर हजारों की चोरी

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *