|

बरहेट (साहिबगंज): साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र में हुए बहुचर्चित कथित पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही इस घोटाले में अब तक जेल जाने वाले आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

पूछताछ के बाद साहेबगंज जेल भेजा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, राधानगर व बरहेट पुलिस की संयुक्त तफ्तीश के तहत बरहेट संथाली निवासी कौशर अंसारी को शुक्रवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। गहन पूछताछ और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर साहेबगंज जेल भेज दिया।

Advertisement

चार्जशीट में 156 आरोपियों के नाम शामिल

बताया जा रहा है कि पेंशन फर्जीवाड़े के इस बड़े मामले में पुलिस पहले ही 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच के बाद अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट (आरोप पत्र) में कुल 156 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां संभव हैं।

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा: थाना प्रभारी

मामले की जानकारी देते हुए बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने स्पष्ट किया कि पेंशन फर्जीवाड़े से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस निष्पक्ष और निष्ठापूर्वक पूरे मामले की वैज्ञानिक व कानूनी जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

इधर, पेंशन घोटाले में पुलिस की इस लगातार और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं, बिचौलियों और फर्जीवाड़े से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : रोजगार के लिए पुणे गए उधवा के शख्स की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *