मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता

तीनपहाड़ (साहिबगंज): साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय दुकानदारों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्रहित, समाज सेवा तथा विकास से जुड़े विचारों को आत्मसात किया।

राष्ट्रहित और जनसेवा पर प्रधानमंत्री ने दिया बल

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े प्रेरणादायक उदाहरणों, जनसेवा, आत्मनिर्भर भारत और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। तीनपहाड़ में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हमेशा से ही आम जनमानस को नई ऊर्जा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।

Advertisement

प्रमुख कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस मौके पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम अंसारी और किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा अब्दुल्लाह अंसारी, नंदलाल सोनी, विकास कुशवाहा, नसीम अंसारी सहित कई अन्य स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर पीएम के विचारों को सुना और गांव-समाज के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज कॉलेज में 53 एनसीसी कैडेटों का हुआ चयन, बाढ़ के कारण टली तिथि के बाद प्रक्रिया पूरी

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *