अस्पताल में परिजन की तस्वीर
|

राजमहल (साहिबगंज): राजमहल-उधवा मुख्य पथ पर लखीपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और 7 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।

आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामनगर के कासिम टोला निवासी चैतरु शेख का 18 वर्षीय पुत्र साकीब शेख और जमाल शेख का 24 वर्षीय पुत्र सोहेल शेख बाइक पर सवार होकर राजमहल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी बाइक का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

Advertisement

टोटो से उतरकर सड़क पार कर रही बच्ची भी आई चपेट में

इस दर्दनाक हादसे की चपेट में एक अन्य राहगीर 7 वर्षीय बच्ची भी आ गई। नूर इस्लाम की 7 वर्षीय पुत्री सानिया खातून अपने परिजनों के साथ अस्पताल से इलाज कराकर टोटो वाहन से घर लौट रही थी। घर के पास टोटो से उतरकर जैसे ही वह सड़क पार करने लगी, तभी वह इस दुर्घटना का शिकार हो गई।

घायलों को किया गया रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद साकीब शेख (18 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सोहेल शेख और बच्ची सानिया खातून की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना के पुलिस सब-इंस्पेक्टर महादेव उरांव और पवन यादव तुरंत अस्पताल पहुँचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फरार हुए दूसरे बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज महाविद्यालय के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जुबली की तैयारी , भव्य आयोजन को लेकर हुई अहम बैठक

Advertisement

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *