कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता

राजमहल (साहिबगंज): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रविवार को शहर के निरक्षण भवन परिसर में ‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अबीर-गुलाल और रंगों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘कमल का फूल’ बनाकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रहित का संदेश

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि ‘सेवा का रंग, राष्ट्र के संग’ केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज और देश के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का एक सशक्त अभियान है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता पैदा करना है। भाजपा कार्यकर्ता निरंतर विविध सेवा कार्यों के माध्यम से जनहित में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। अंत में उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम, सेवा सर्वोपरि’ के मूल संकल्प को दोहराते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद

निरक्षण भवन परिसर में आयोजित इस रंगोली कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर गोपु श्रीवास्तव, कैलाश पासवान, शेखर बर्मन, सिंटू यादव, रितेश साहा, अरविंद मिश्रा, गगन हालदार, राहुल चौधरी और जयंत सरकार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज में धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ शुरू हुआ जितिया पर्व, संतानों की लंबी उम्र के लिए माताओं का 24 घंटे का निर्जला उपवास

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *