सेमिनार को संबोधित करते एवं मौजूद
|

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ई-कचरा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की ई-कचरा प्रबंधन समिति के तत्वावधान में एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ई-कचरा दिवस मनाने के उद्देश्य और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निपटान, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रति लोगों को जागरूक करना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद हानिकारक पदार्थों से मिट्टी, जल और वायु को प्रदूषित होने से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए ई-कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement

वक्ताओं ने रखे अपने विचार

सेमिनार के दौरान महाविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एस. आर. आई. रिजवी, वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिवाकर प्रसाद निराला और डॉ. अक्षय कुमार वर्मा, वाणिज्यशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. कोमल कुमारी, बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. नितिन कुमार घोष तथा स्नातक की छात्रा किरण कुमारी ने ई-कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और इसके प्रति सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रूपा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कुमार प्रशांत भारती ने प्रस्तुत किया।

क्विज प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच एक ई-कचरा जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ई-कचरे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा इसके सुरक्षित प्रबंधन के प्रति व्यावहारिक जागरूकता विकसित करना रहा।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज: पीएमश्री उत्क्रमित राजकीय उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी और सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *